Redmi Note 7 और Redmi Go के ये वेरिेएंट हो सकते हैं भारत में लॉन्च

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi Note 7 को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। लेकिन इससे पहले एक टेक न्यूज वेबसाइट ने भारतीय मार्केट में पेश किए जाने वाले इस फोन के स्टोरेज और कलर वेरिएंट का खुलासा कर दिया है।

Redmi Note 7 और Redmi Go के ये वेरिेएंट हो सकते हैं भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 के तीन वेरिएंट हुए हैं चीनी मार्केट में लॉन्च
  • रेडमी नोट 7 में है 48 मेगापिक्सल का सेंसर
  • Redmi Go है शाओमी का पहला एंड्रॉयड गो फोन
विज्ञापन
Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi Note 7 को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। लेकिन इससे पहले एक टेक न्यूज वेबसाइट ने भारतीय मार्केट में पेश किए जाने वाले इस फोन के स्टोरेज और कलर वेरिएंट का खुलासा कर दिया है। भारत में रेडमी नोट 7 के दो स्टोरेज वेरिेएंट लाए जाएंगे, जबकि चीनी मार्केट इसके तीन वेरिएंट लॉन्च हुए थे। Redmi Note 7 के तीन कलर वेरिएंट मार्केट में आएंगे। इसके अलावा Redmi Go को भी भारत लाया जाएगा। यह ब्लू और ब्लैक वेरिएंट के अलावा नए लाल रंग में उपलब्ध होगा।

MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मार्केट में रैम और स्टोरेज पर आधारित Redmi Note 7 के दो वेरिएंट होंगे। ये वेरिएंट 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज हैं। हालांकि, इस हैंडसेट की कीमत के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। फिलहाल, चीनी मार्केट में पेश किए गए Redmi Note 7 के सबसे पावरफुल 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को भारतीय मार्केट में लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन टिप्सटर इशान अग्रवाल ने इस वेरिएंट को भी भारत में देर-सवेर लाए जाने का दावा किया है। मगर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

कलर वेरिएंट की बात करें तो Redmi Note 7 को रेड, ब्लैक और ब्लू रंग में लाया जाएगा। हालांकि, हमारा मानना है कि ये ट्वाइलाइट गोल्ड, फैंटेसी ब्लू और ब्राइट ब्लैक वेरिएंट के अनाधिकारिक नाम हैं। Redmi Note 7 को भारत में लाए जाने के बारे में जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी थी। लेकिन तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

इसके अलावा रेडमी गो एंड्रॉयड गो फोन को भी भारतीय मार्केट में लाए जाने को लेकर कयासों का बाज़ार गर्म है। बता दें कि Redmi Go कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो फोन है। इसे भारत में नए लाल रंग में भी लाया जाएगा। याद रहे कि रेडमी गो को बीते महीने ब्लू और ब्लैक रंग में पेश किया गया था। अफसोस कि रेडमी गो की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं उपलब्ध है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 7, Redmi Go, Android Go
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus से लेकर Samsung, Motorola और Realme के अप्रैल में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन
  2. POCO C61 की भारत में सेल शुरू, सिर्फ 6999 रुपये में Flipkart पर खरीदें
  3. Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ
  4. Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन जल्द होंगे लॉन्च! कंपनी ने शेयर किया टीजर
  5. 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Poco C61 की सेल आज से शुरू, यहां से खरीदें
  6. OnePlus Ace 3 Pro 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक
  7. Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास
  8. Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
  9. Ather Rizta ई-स्कूटर में नहीं मिलेगा स्पीकर, लेकिन कंपनी लॉन्च कर रही है एक स्मार्ट हेलमेट
  10. Realme C65 फोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, Galaxy S22 जैसा है डिजाइन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »