Redmi Note 7 Pro की कीमत लीक, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने का दावा

प्राइमरी कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी देने के अलावा Redmi by Xiaomi सब-ब्रांड ने पुष्टि की कि रेडमी नोट 7 प्रो को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 7 Pro की कीमत लीक, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने का दावा
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro में भी 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा
  • Redmi by Xiaomi सब-ब्रांड पेश करेगी यह हैंडसेट
  • Qualcomm के बीते साल अक्टूबर में Snapdragon 675 प्रोसेसर को पेश किया था
विज्ञापन
Xiaomi ने बीते हफ्ते Redmi Note 7 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। लेकिन इसे ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। इस बीच रेडमी नोट 7 के अपग्रेड Redmi Note 7 Pro के बारे में जानकारी इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई है। Xiaomi के नए सब-ब्रांड 'Redmi by Xiaomi' का पहला हैंडसेट Redmi Note 7 है और Redmi Note 7 Pro अगले महीने आएगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने की चर्चा है। अब इस स्मार्टफोन की कीमत भी लीक हुई है। Redmi Note 7 की तरह Redmi Note 7 Pro में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

रेडमी बाय शाओमी ने वीबो पर टीज़र ज़ारी किया था, इसमें रेडमी नोट 7 का पूरा ब्योरा था। इसके साथ टीज़र में दिखाया गया था कि Redmi Note 7 Pro में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर होगा। वहीं, Redmi Note 7 हैंडसेट 48 मेगापिक्सल के सैमसंग ISOCELL GM1 सेंसर के साथ आता है।

प्राइमरी कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी देने के अलावा Redmi by Xiaomi सब-ब्रांड ने पुष्टि की कि रेडमी नोट 7 प्रो को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

चीनी ब्रांड के इसके अलावा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, अब एक टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर खुलासा किया था कि Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। जबकि रेडमी नोट 7 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। याद रहे कि Qualcomm के बीते साल अक्टूबर महीने में Snapdragon 675 प्रोसेसर को पेश किया था। .

वीबो पर एक दूसरे टिप्सटर ने दावा किया कि Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी। चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7, Xiaomi, Redmi, Snapdragon 675
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन
  2. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  3. Huawei का गजब डिवाइस, पॉकेट में रख लो, एक साथ 16 डिवाइस को देगा इंटरनेट
  4. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  5. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  6. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  7. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  8. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!
  10. Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »