Redmi Note 7 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Redmi Note 7 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। देखा जाए तो यह शाओमी के रेडमी नोट 7 प्रो का ग्लोबल लॉन्च था। करीब महीने भर पहले Redmi Note 7 को पेश करने के बाद से Redmi Note 7 Pro का टीज़र ज़ारी किया जा रहा था।

Redmi Note 7 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Redmi Note 7 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो
  • Redmi Note 7 Pro के साथ रेडमी नोट 7 को भी किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। देखा जाए तो यह शाओमी के रेडमी नोट 7 प्रो का ग्लोबल लॉन्च था। करीब महीने भर पहले Redmi Note 7 को पेश करने के बाद से Redmi Note 7 Pro का टीज़र ज़ारी किया जा रहा था। अब गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Xiaomi ने अपने इस फोन से पर्दा उठा लिया। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो के साथ Redmi Note 7 को भारत में लाने की जानकारी दी। देखा जाए तो प्रो वेरिएंट कंपनी के ही Redmi Note 7 से कई मायने में अपग्रेड है। यह बेहतर प्रोसेसर, ज़्यादा स्टोरेज और बेहतर कैमरे के साथ आता है।
 

Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। चीनी कंपनी ने जानकारी दी है कि Redmi Note 7 Pro की बिक्री 13 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं।

Xiaomi के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro हैंडसेट Mi.com, Flipkart और मी होम स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

Xiaomi ने इस फोन के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की है। Redmi Note 7 Pro के खरीदारों को 1,120 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Airtel TV का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। फोन के साथ अल्ट्रा-स्लिम कवर मुफ्त दिया जाएगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस इवेंट में कंपनी ने Redmi Note 7 को भी लॉन्च किया। फोन का दाम 9,999 रुपये से शुरू होता है। इसकी बिक्री 6 मार्च से शुरू हो जाएगी।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं।

इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी।

इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. POCO C61 की भारत में सेल शुरू, सिर्फ 6999 रुपये में Flipkart पर खरीदें
  2. Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ
  3. Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन जल्द होंगे लॉन्च! कंपनी ने शेयर किया टीजर
  4. 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Poco C61 की सेल आज से शुरू, यहां से खरीदें
  5. OnePlus Ace 3 Pro 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक
  6. Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास
  7. Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
  8. Ather Rizta ई-स्कूटर में नहीं मिलेगा स्पीकर, लेकिन कंपनी लॉन्च कर रही है एक स्मार्ट हेलमेट
  9. Realme C65 फोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, Galaxy S22 जैसा है डिजाइन!
  10. 27 हजार प्रकाशवर्ष दूर मौजूद विशालकाय Black Hole के मैग्नेटिक फील्ड ने वैज्ञानिकों को चौंकाया!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »