• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 6 (2019) इस महीने हो सकता है लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आएगा

Nokia 6 (2019) इस महीने हो सकता है लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आएगा

Nokia 6 (2019) ऊर्फ Nokia 6.2 के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। इस फोन को जनवरी के अंत तक या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च करने का दावा किया गया है।

Nokia 6 (2019) इस महीने हो सकता है लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आएगा
ख़ास बातें
  • Nokia 6 (2019) में 6.2 इंच का डिस्प्ले होने का दावा
  • नोकिया 6 (2019) में 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हो सकते हैं
  • नोकिया 6 (2019) को पहले चीन में लॉन्च किए जाने की जानकारी
विज्ञापन
Nokia 6 (2019) ऊर्फ Nokia 6.2 के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। इस फोन को जनवरी के अंत तक या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च करने का दावा किया गया है। टिप्सटर ने यह जानकारी दी है कि फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और यह साल 2019 का नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल का पहला स्मार्टफोन होगा। वैसे, कंपनी द्वारा Nokia 9 फ्लैगशिप डिवाइस को जनवरी महीने में ही लॉन्च करने की चर्चा बहुत दिनों से है। अगर लेटेस्ट दावा भरोसेमंद है तो कंपनी एक ही इवेंट में दो डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इस टिप्सटर ने Nokia 6 (2019) के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन भी लीक किए हैं।

Nokia_Leaks नाम के एक टिप्सटर की मानें तो Nokia 6 (2019) में 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा और यह लेटेस्ट डिस्प्ले होल डिज़ाइन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प होंगे। इस फोन में 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे, वो भी ज़ाइस की ब्रांडिंग के साथ। फोन OZO Audio को भी सपोर्ट करेगा। ये स्पेसिफिकेशन यही इशारा करते हैं कि Nokia 6 (2018) के अपग्रेड में ज़्यादा बड़ा डिस्प्ले और बेहतर प्रोसेसर दिया जाएगा।

एक बार फिर बता दें कि इस टिप्सटर ने नोकिया 6 (2019) को पहले चीन में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है। इसके बाद ही फोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उतारा जाएगा। इसके अलावा फोन को जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। संभवतः Nokia 9 PureView के साथ ही।

हो सकता है कि HMD Global चीन में एक इवेंट आयोजित करे और इसी इवेंट में दोनों ही फोन को लॉन्च किया जाए। फिलहाल, यह कयास मात्र है। कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। नोकिया 9 प्योरव्यू के बारे में जानकारी कई बार लीक हो चुकी है। इसमें पांच रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X100 Ultra, Vivo S19 Pro आया 3C ऑथोरिटी पर नजर, जानें क्या होगा खास
  2. मंगल ग्रह पर मकड़‍ियों का झुंड! ESA की इस तस्‍वीर का क्‍या है सच? जानें
  3. Whatsapp ने दिल्‍ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत
  4. Samsung लॉन्च करेगा पहला फोल्डेबल अल्ट्रा स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 Ultra!, जानें सबकुछ
  5. IIT Delhi Placement : 5 साल में IIT दिल्‍ली के 22% स्‍टूडेंट्स का नहीं हुआ प्‍लेसमेंट, क्‍या रहा पैकेज? जानें
  6. Oppo A60 फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Philips ने लॉन्च किया 2K रिकॉर्डिंग वाला सिक्योरिटी कैमरा Philips 5000 Series Indoor 360 Degree, जानें कीमत
  8. Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) लॉन्च हुआ 9600mAh बैटरी, 25Km रेंज के साथ, जानें कीमत
  9. Honor 200 Lite 5G फोन 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 35W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  10. 1,000 से ज्यादा क्रिप्टो ATM के साथ ऑस्ट्रेलिया बना तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें पहले दो कौन?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »