Nokia 6.2 और Nokia 7.2 हो सकते हैं 5 सितंबर को लॉन्च

HMD Global ने पुष्टि की है कि कंपनी बर्लिन में 5 सितंबर को प्री-IFA 2019 इवेंट का आयोजन करने वाली है। एचएमडी ग्लोबल इवेंट के दौरान Nokia 6.2, Nokia 7.2, Nokia 110 (2019) और Nokia 2720 (2019) जैसे फीचर फोन को लॉन्च कर सकती है।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Nokia 6.2 और Nokia 7.2 हो सकते हैं 5 सितंबर को लॉन्च

Nokia 6.2 और Nokia 7.2 हो सकते हैं 5 सितंबर को लॉन्च

ख़ास बातें
  • स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे बर्लिन में शुरू होगा इवेंट
  • Nokia 110 (2019) और Nokia 2720 (2019) से भी उठ सकता है पर्दा
  • नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 को भी किया जा सकता है लॉन्च
विज्ञापन
HMD Global ने पुष्टि की है कि कंपनी बर्लिन में 5 सितंबर को प्री-IFA 2019 इवेंट का आयोजन करने वाली है। यह कंपनी की पहली आईएफए उपस्थिति है और कंपनी इस दौरान नए स्मार्टफोन फोन को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एचएमडी ग्लोबल इवेंट के दौरान Nokia 6.2, Nokia 7.2, Nokia 110 (2019) और Nokia 2720 (2019) जैसे फीचर फोन को लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि आखिर कंपनी अपने कौन-कौन से स्मार्टफोन को उतार सकती है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर IFA 2019 में कंपनी की उपस्थिति की घोषणा की है। कंपनी 5 सितंबर को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे इवेंट का आयोजन करेगी। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि यह पहली बार होगा जब एचएमडी ग्लोबल टेक्नोलॉजी ट्रेडशो में मौजूद होगी।

इस साल आईएफए 2019 का आयोजन 6 सितंबर से 11 सितंबर के बीच किया जाना है। कई बड़ी टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट की घोषणा करने के साथ आगामी टेक्नोलॉजी को भी पेश कर सकती हैं। नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं और दोनों ही हैंडसेट को हाल ही में इंडोनेशिया में सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है।

यह इस बात का संकेत दे रहा है कि नोकिया ब्रांड के दोनों ही फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। संभावना है कि नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 को 5 सितंबर को बर्लिन में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। NokiaPowerUser की रिपोर्ट में इस बात का भी संकेत दिया गया है कि कंपनी नोकिया 110 (2019) और नोकिया 2720 (2019) फीचर फोन को भी लॉन्च कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 6.2 में 6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,280 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन में तीन रियर कैमरे होने की जानकारी मिली थी। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 8 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के सेंसर काम करेंगे। नोकिया 6.2 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

दूसरी ओर, नोकिया 7.2 में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर हो सकता है। नोकिया 7.2 के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हो सकते हैं जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global, Juho Sarvikas, IFA, IFA 2019, Nokia, Nokia 110 2019

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के Galaxy Z Flip 7 में हो सकती है बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में गिरावट, Apple की चमकी सेल्स
  3. Realme 14 Pro 5G सीरीज 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. LYNE ने भारत में लॉन्च किए पावरबैंक और नेकबैंड-स्टाइल ब्लूटूथ ईयरफोन्स, कीमत Rs 899 से शुरू
  5. Jio यूजर्स के बुरी खबर! इन प्लान्स में अब नहीं मिलेगा फ्री JioCinema सब्सक्रिप्शन
  6. EV के मार्केट में Tata Motors को मिल रही कड़ी टक्कर, मार्केट शेयर में हुई गिरावट
  7. Xiaomi का नया वॉल सॉकेट अप्लॉयंसेज को बना देगा स्मार्ट! जानें कीमत और फीचर्स
  8. Ola Electric घटाएगी कॉस्ट, व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस खुद करने की तैयारी
  9. Infinix Note 50x 5G भारत में होगा 27 मार्च को पेश, डिजाइन का हुआ खुलासा
  10. अब LG Smart TV में बिना पैसे खर्च किए देखिए 100 से ज्यादा चैनल्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »